Tuesday, 24 May 2022

NGMA retrospective tribute! मशहूर और अद्भुत शक्सियत रिनी धूमल को और उनके जीवन के रंगीन कैनवास को सितारों ने मिलकर श्रद्धांजलि दी...





 प्रत्येक कलाकार अपने ब्रश को अपनी आत्मा में डुबो देता है, फिर एक उत्कृष्ट कृति उभरती है।   एक पावर की शक्ति: आधुनिक कला की राष्ट्रीय गैलरी में रिनी धूमल का एक पूर्वव्यापी चित्र कलाकार और उसके प्रत्येक कार्य के लिए बहुत कुछ कहता है जो उसके प्रकाश में विकीर्ण होने वाली शक्ति और लचीलापन को दर्शाता है।  रिनी धूमल की सशक्त कृतियों ने आम भारतीय नारी में हमेशा ही असाधारण शक्ति को उभारा है।  उनकी कला की कृतियाँ में भारतीय संस्कृति की झलक देखने मिलती हैं। उन्हें सहजता से अपनाया गया।

उनका स्टूडियो उनके घर के पहले मंजिल पर स्थित हैं, साथ ही नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट में भी हुबहू उनका स्टूडियो बनाया गया हैं। एनजीएमए के डायरेक्टर जनरल, मि.अद्वैत चरण के प्रयासों के लिए धन्यवाद, जिन्होंने प्रदर्शनी को क्यूरेट किया है।

 रिनी धूमल की पूर्वव्यापी - शक्ति शनिवार, 21 मई, 2022 से देखी जा सकती हैं।
प्रदर्शनी के प्रिव्यू में बृंदा मिलर, निशा जामवाल, सुदर्शन शेट्टी, फिरोजा गोदरेज, विलास शिंदे, महानिदेशक एनजीएमए, अद्वैत गडनायक, पीडी धूमल, राधिका धूमल, शशि बंसल, कल्पना गांधी, विनोद शर्मा, मधुसूदन, जैन कमल, कुलदीप कोरेगांवकर सहित अन्य हस्तियों ने शिरकत की।

 प्रदर्शनी
शनिवार, 21 मई, 2022 से देखी जा सकती हैं। शक्ति दिसंबर, 2020 में खुलने वाली थी, लेकिन COVID-19 महामारी ने कहर बरपाया और
 इस प्रकार शो को एक साल के लिए स्थगित कर दिया गया।  दुर्भाग्य से, रिनी धूमल का  2021 में अप्रत्याशित रूप से निधन हो गया। 

Saturday, 14 May 2022

सिंगर काव्या जोन्स जल्द ही नजर आएंगी ‘तू हैं मेरा’ म्यूजिक वीडियो में, लेस्ली लेविस ने किया हैं कंपोज l



बॉलीवुड सिंगर और सेंसुअस काव्या जोन्स की आवाज में जितना नशा हैं उतनी ही मदहोश काव्या की अदाएं हैं। एक सिंगर के तौर पर हर गाने को एक मस्ती का टच देकर ये जितनी बखूबी से निभाती हैं। एक कलाकार बनकर भी ये अपने हुस्न से चाहनेवालों को दीवाना बना देती हैं। जी हां, काव्या के फैंस की दिलों की धड़कने बढ़नेवाली हैं क्योंकि बहुत ही जल्द ये युवा गायिका अपने सुरो से और अपने अदाओं से म्यूजिक वीडियो ‘ तू हैं मेरा ’ में नजर आएंगी। जिसका हाल ही में अंधेरी के मोनोक्रोम स्टूडियो में गाने के शूटिंग की गई।

इस गाने को कंपोज किया हैं पॉप म्यूजिक के सरताज लेसली लेविस ने जो काव्या के गुरु भी हैं। इस गाने के बारें में लेसली कहते हैं कि," मैंने काव्या की पर्सनालिटी को ध्यान में रखकर इस गाने को कंपोज किया हैं।वो अपने काम को लेकर बहुत समर्पित हैं जो आजकल कम देखने मिलता हैं। पिछले चार सालों से  वो एक सहायक के तौर पर मेरे साथ काम कर रही हैं और मैंने उसमे बहुत से रंगो को देखा हैं। ये गीत उसके व्यक्तित्व के सच्चे रंग को दर्शाता हैं।"

काव्या कहती हैं," मुझे गाना बेहद पसंद आया। इसमें एनर्जी बहुत हैं लेकिन ये बहुत मधुर हैं। ये थोड़ा फंकी हैं लेकिन काफी रोमांटिक हैं। इस गाने में जो औरत हैं  वो आज की औरत हैं जो अपने भावनाओं को व्यक्त करने से हिचकिचाती नही। मैं इसमें अपने आप को देखती हैं। ये लेडी काफी डिमांडिंग हैं पर वो सपने देखती हैं। वो काफी एग्रेसिव हैं लेकिन विनम्र भी हैं। ये गाना क्रेजी हैं जैसे की मैं खुद हूं। मैं खुशनसीब हूं कि मुझे लेसली लेविस एक गुरु के रूप में मिले, जिन्होंने मुझे बहुत कुछ सिखाया। मैं उन्हें चार सालों से देख रही हूं और सीख रही हूं। मुझे उम्मीद हैं कि मैं इस गाने को पूरी शिद्दत से कर पाऊं और सर की उम्मीदों पर खरी उतरू । मुझे आशा हैं कि दर्शक इस गाने को पसंद करे।"

‘तू हैं मेरा’ गाने को कंपोज और प्रोड्यूस किया है लेसली लेविस ने और गाने को अपनी आवाज दी हैं सिंगर काव्या जोन्स ने । ये गाना इस साल 18 मई तक रिलीज किया जाएगा ।

Friday, 6 May 2022

Ustad Amjad Khan Sahab's morning Raga resonate The Royal Opera House! Gulzar Sahab regales audiences with his anecdotes of Ustad Amjad Ali Khan Sahab. Morning Raaga celebrates heritage conservation oj Sarod Ghar



 The morning of Sunday, 1st May  became more memorable to Mumbaiites when two maestros met on stage.  Weare speaking  of Ustad Amjad Ali Khan and Gulzar Sahab.  Yes, India's legendary Sarod maestro and Padma Vibhushan Ustad Amjad Ali Khan Sahab's
'Morning Raga'  concert at the Royal Opera House in Mumbai on Sunday, May 1 was housefull with citizens thronging fir an amazing musical experience.   Gulzar Sahab who has also made a one-hour documentary film on Ustad Amjad Ali Khan Sahab and the Sarod Ghar added to the divine ambience with his words.  One of the most prominent cultural heritage landmarks in Gwalior - Sarod Ghar, a museum of musical heritage, considered to be the oldest institution documenting the evolution of East Indian classical music and instruments. Heritage is in itself a manifestation of culture and inheritance evolving with time. It is a source of identity and a receptor of value attributed to it by communities, institutions and people, mediating the resources of the past to the present.




Avid Learning in association with Sarod Ghar-Museum of Musical Heritage, Furtados and Royal Opera House, presented the    concert that celebrates the journey of a unique cultural institution that was once the the family’s ancestral home and today, aims to celebrate our musical legacy and  culture for the younger generation who are the future stakeholders of the arts.
The event was attended by the Bangash family comprising of Subhalakshmi Khan, Neema and Ayaan Ali Bangash,  and grandchildren Abeer and Zohaan Ali Bangash besides Roopkumar Rathod and Reewa Rathod, Shweta Basu Prasad, Romesh Sharma among others

Friday, 29 April 2022

Gurukul returns with this Singles Video! Padmashree singer Suresh Wadkar-Canadian singing sensation Abby V join hands in 'Maan Le'! Music release and cake-cutting with composer Durgesh, producer Padma Wadkar at Ajivasan




Padmashree singer Suresh Wadkar is known for his unique voice and singing style that has won millions of hearts.   Now, in his role of  Guru with Ajivasan, Suresh Wadkar is the beacon of light to many youngsters. The current video. Maan Le sees Suresh Wadkar  as singer and Guru.
 In this music video, Suresh Wadkar is also seen sharing a special musical bond with Canadian based  Abby V and composer Durgesh.   The duo has breathed life into this song, with producer Padma Wadkar.  The song is composed by Durgesh R Rajbhatt, and producer of this music video is Padma Wadkar.  The song is presented by Ajivasan Sounds.  Recently, the song launch with singers Suresh Wadkar, Abby V, music producer Durgesh and Producer Padma Wadkar took place at Ajivasan sounds.
Abby V is  an award winning singer, songwriter, composer and producer from Toronto. A viral sensation, this collaboration with music producer  Durgesh and Producer Padma Wadkar is already making waves globally.
Here is looking forward to more from Suresh Wadkar and his young brigade that .anes mellifluous music that stands out in the cacophony in the industry today.
 https://youtu.be/5OeNS-zj1vI

Friday, 1 April 2022

दुनिया की पहली वन शॉट ब्लैक एंड वाइट इंटरनेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्म लोमड़ को भारत में रिलीज करने की हो रही है परेशानी। डायरेक्टर और एक्टर हेमवंत तिवारी ने बताई ये बड़ी वजह !



 डायरेक्टर और एक्टर हेमवंत तिवारी, जिसने विश्व की पहली वन शॉट फिल्म को बनाने में अपना खून पसीना एक कर दिया, जो फिल्म वर्ल्ड की एकमात्र ब्लैक एंड व्हाइट, वन शॉट 97 मिनट की फीचर फिल्म है, जिसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी प्रसिद्धि मिली, 21 इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड जीत चुकी और 28 से भी ज्यादा नॉमिनेशन मिल चुके फिल्म लोमड़ को भारत में रिलीज करने के लिए अब मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। जी हां, पहली वन शॉट ब्लैक एंड व्हाइट फीचर फिल्म जिसे सात समुंदर पार इतनी सफलता मिली उसका खरीददार भारत में ही नही हैं।


 ओटीटी पर नहीं मिल रहा सही खरीददार! यहां एक बड़ी लॉबी हैं।

चूंकि अब जब सिनेमा हाल खुल चुके हैं , तो प्रोड्यूसर और डायरेक्टर चाह रहे हैं कि फिल्म को ऑल इंडिया रिलीज किया जाये। जिसके लिए प्रोड्यूसर  और डायरेक्टर अपनी जी–जान लगा दे रहे हैं लेकिन फिल्म को ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज करने के लिए परेशानी हो रही हैं । इस बात से बेहद नाराज एक्टर और फिल्म लोमड़ के डायरेक्टर हेमवंत तिवारी कहते हैं " लॉक डाउन के बाद चीजें काफी बदल गई हैं। अब ओटीटी वाले बड़ी फिल्में और बड़े डायरेक्टर के प्रोजेक्ट्स को ही तवज्जो देते हैं। लॉकडाउन के दौरान काफी बड़े–बड़े डायरेक्टर्स ने अपनी फिल्में रिलीज की, जिससे उनका नजरिया बदल गया। जो फिल्में कमाल कर चुकी हैं उनकी वो परख सही तरीके से कर नही पा रहे हैं। और सही दाम न मिलने के कारण ओटीटी तक वो फिल्मे पहुंच नही पा रही हैं। हम थिएटर में भी रिलीज के बारे में सोच रहे हैं ,अब देखते हैं कि बेहतर क्या होता हैं। लेकिन आज की परिस्थिति देखकर मैं वाकई हैरान हूं कि इतनी बड़ी और खूबसूरत फिल्म के लिए भी हम डायरेक्टर को अपनी फिल्में की रिलीज के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही हैं। क्योंकि यहाँ एक बड़ी लॉबी हैं जहां आपको सही टाइम पर सही लोग मिलेंगे  तभी आपका काम हो पाएगा।"


 पूरी फिल्म को सामान्य 24 एफपीएस के बजाय 48 एफपीएस में शूट किया गया।

हेमवंत तिवारी की बात करे तो इन्हे एकोलेड ग्लोबल फिल्म प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (पुरुष, अग्रणी) का पुरस्कार मिल चुका हैं।  अपनी प्रेरणा के बारे में बात करते हुए, तिवारी कहते हैं कि जब से उन्होंने अल्फ्रेड हिचकॉक की 1948 की फिल्म रोप देखी, तब से वह हमेशा एक-शॉट फीचर बनाना चाहते थे । लोमड़ एक क्राइम थ्रिलर फीचर फिल्म है - एक ऐसे जोड़े की आकस्मिक मुठभेड़ की कहानी जो अपने कॉलेज के दिनों में एक कपल थे। हेमवंत कहते हैं कि  "यह सुनिश्चित करने के लिए कि मैं धीमी गति में कुछ हिस्से दिखा सकता हूं, हमने पूरी फिल्म को सामान्य 24 एफपीएस के बजाय 48 एफपीएस में शूट किया।  बाकी एडिट टेबल पर आसानी से हो गया था।"

 फिल्म लोमड़ के निर्माण के लिए बाइक तक बेचनी पड़ी।

इस फिल्म को बनाने का रास्ता इतना आसान नहीं था । हेमवंत कहते हैं "फिल्म में मेरी सारी बचत खतम हो गई थी और मैं ऐसे मोड़ पर पहुंच गया जहां मुझे अपनी बाइक तक बेचनी पड़ी थी।  हालांकि, जब उस व्यक्ति (जिसने बाइक खरीदी थी) को मेरी स्थिति के बारे में पता चला, तो उसने मुझे यह बताने के लिए फोन किया कि मैं अपनी बाइक का उपयोग कर सकता हूं और बाद में उसे पैसे दे सकता हु।  मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे ऐसे दोस्त मिले।"
 
 बिहार के रहनेवाले हैं डायरेक्टर और एक्टर हेमवंत तिवारी।

हेमवंत तिवारी भारत में बिहार राज्य से आते हैं। साल 2013 में उन्होंने सिनेमा की दुनिया में कदम रखा, शार्ट फिल्म ‘जिंदगी खूबसूरत है’ से, जो कांस अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में प्रदर्शित की गई थी। चार साल बाद 2017 में, उन्होंने कॉमिक-कॉन की यात्रा की, जहां उनकी अंतरराष्ट्रीय टीवी श्रृंखला मदीना को 4,000 लोगों की उपस्थिति में दिखाया गया था।  एरिक रॉबर्ट्स और नताशा हेनस्ट्रिज ने भी उस सीरीज में अभिनय किया।  उनकी फिल्में पनाह और सलाम को भी आलोचकों का खूब प्यार मिला। अभी फिलहाल हेमवंत तिवारी अपनी आनेवाली प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं जिसकी घोषणा वो जल्द ही करेंगे।


Thursday, 10 March 2022

एक्ट्रेस आरती सिंह की दिखी दमदार अदाकारी,संतोष गुप्ता की शॉर्ट फिल्म " ऑब्सेसेज क्राइम" हुई रिलीज। लविना टंडन स्टारर शॉर्ट फिल्म " छुपी डायरी " का पोस्टर भी हुआ आउट !


फिल्म मेकर संतोष गुप्ता और डायरेक्टर रोशन गैरी ने शार्ट फिल्मों की एक झड़ी लगा दी हैं। एक के बाद दोनो की शार्ट फिल्मे सोशल मीडिया पर रिलीज हो रही हैं । हाल ही में आरती सिंह स्टारर शॉर्ट फिल्म "ऑब्सेसेड क्राइम" रिलीज हुई जिसकी कहानी आम जिंदगी से मेल खाती हैं ।


जहा पर रोजाना टीवी पर चल रहे क्राइम शो को देखनेवाले ऑडियंस के दिमाग पर इनके प्रभाव को लेकर सोच में जो शकी बदलाव आता है उसपर ये शॉर्ट फिल्म बेस्ड हैं लेकिन आखिर में यही संदेश मिलता हैं कि आप हमेशा जागरूक रहे लेकिन हमेशा शक के दायरे में हर किसी को न रखे। इस शॉर्ट फिल्म में आरती सिंह के अलावा निखिल मालिक, सुष्मिता दास  भी खास भूमिका में हैं।





इसके अलावा हाल ही में लविना टंडन, निखिल कुमार, मालवी मल्होत्रा अभिनीत फिल्म " छुपी डायरी" का पोस्टर भी रिलीज किया गया जहा पर सारे स्टार कास्ट मौजूद थे।  शॉर्ट फिल्मों को लेकर फिल्म मेकर संतोष गुप्ता का कहना हैं कि "  शार्ट फिल्में बनाने का मकसद केवल पैसा कमाना नहीं बल्कि नए लोगों को एक्टिंग करने का चांस भी मिले उन्हें सिखने का मौका भी मिले " । ये सारी शॉर्ट फिल्मे मेड इन इंडिया पिक्चर्स और स्काई 247 के अंतर्गत बनाई जाती हैं।

Tuesday, 1 March 2022

एक्ट्रेस लवीना टंडन और पलक पर्सवानी एक बार फिर होंगे साथ–साथ! संतोष गुप्ता की शॉर्ट फिल्म '' एक्सक्यूज़ अस बॉयज '' में आएंगी फिर नजर।


टेलीविज़न की दुनिया मे अपना नाम बना चुकी और अपने काम से सुर्खिया बटोर चुकी एक्ट्रेसेस लवीना टंडन और पलक पर्सवानी अब टीवी की दुनिया से एक कदम और आगे रख चुकी हैं। जी हा टेलीविज़न पर अलग-अलग किरदार निभा चुकी ये अदाकारा फिर से शार्ट फ़िल्म में कमाल कर रही हैं । हाल ही में आयी इनकी शार्ट फिल्म '' एक्सक्यूस अस बॉयज '' लवीना टंडन और पलक पर्सवानी  के अलावा त्रिशान सिंह मैनी और पार्थ जुत्शी भी नज़र आये। बात करे एक्ट्रेस लवीना टंडन तो वो जोधा अकबर, नागिन, बालवीर,  प्यार तूने क्या किया जैसे तमाम बड़ेटीवी सीरिअल्स में अपने हुनर का परचम लहरा चुकी हैं।





 पलक पर्सवानी की बात करे तो वो स्पिलट्स विला 7 की मजबूत दावेदार थी साथ ही  सीरियल बड़ी देवरानी, ये रिश्ते  हैं प्यार के और मेरी हानिकारक बीवी में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा ये दोनों वेब सीरीज में भी काम कर चुकी हैं।

  त्रिशान सिंह मैनी ने फिल्म सरबजीत में भी काम कर चुके हैं, इसके अलावा कई सीरीज और सीरियल में भी काम कर चुके हैं। वही पार्थ जुत्शी भी टीवी सीरीज 'धुप छाँव , बत्ती गुल मेटर चालू , हर रोज डा लड़ना जैसी सीरीज में अपना हुनर दिखा चुके हैं।

प्रोडक्शन हाउस मेड इन इंडिया और स्काई 247 के द्वारा बनी इस शार्ट फ़िल्म की डायरेक्टर और राइटर हैं रोशन गैरी भिंदर । शॉर्ट फिल्म के प्रोड्यूसर हैं संतोष गुप्ता।